पुलिस कमिश्नर ने किया पंडालो का परीदर्शन
दुर्गापुर (अमन राय ): महालय के पूर्व संध्या पर आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नर सुनील कुमार चौधरी आईपीएस ने दुर्गापुर के विभिन्न क्लबो द्वारा आयोजित पूजा पंडालो में स्वयं जाकर पूरी विधि व्यवस्था का मोआयना किया.इस दौरान डीसीपी कुमार गौतम आईपीएस सहित पुलिस के कई अधिकारी उपस्थित थे.पुलिस की ओर से विशेष रूप से ट्रैफिक व्यवस्था,पंडालो तक जाने वाले रास्ते, दर्शनार्थियों के प्रवेश एवं निकासी के मार्ग सहित सीसीटीवी कैमरा के अलावा और कई महत्वपूर्ण विषयों की ग्राउंड रियलिटी देखी गई.ज्ञात हो कि इसके पूर्व पुलिस एवं आयोजकों की महत्वपूर्ण बैठक हो चुकी है. दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इस विषय का विशेष तौर पर ख्याल रखा गया था. पुलिस ने तो अपनी ओर से पूरी तैयारी कर ली है.लेकिन यह सफल तभी होगा जब आम लोग भी पुलिस प्रशासन का सहयोग करेंगे.

Click Here to Visit
What's Your Reaction?